सांसद निधि से नगर निगम को मिले पाँच जलप्रदाय टैंकर, नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में असुविधा न हो – महेश कश्यप

जगदलपुर। सांसद निधि से नगर निगम जगदलपुर को पाँच नए जलप्रदाय टैंकर प्रदान किए गए। इन टैंकरों का पूजन माँ दंतेश्वरी मंदिर प्रांगण में विधिवत रूप से किया गया। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनसेवा ही हमारा संकल्प है। नगर के नागरिकों को पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए इन जलप्रदाय टैंकरों को नगर निगम को उपलब्ध कराया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री श्रीनिवास मद्दी,भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, नगर निगम महापौर संजय पांडे, एम.आई.सी. सदस्य सुरेश गुप्ता, लक्ष्मण झा, योगेंद्र पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, संतोष गौर, शशिनाथ पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *