सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के सिद्धांत पर चल रहे हैं मेयर संजय पांडेय

०  छठ महापर्व की तैयारी को लेकर महापौर संजय पांडे ने किया घाटों का निरीक्षण 
०  छठ पर्व मनाने वाले लोग कायल हुए महापौर संजय पाण्डेय की पहल के 
जगदलपुर। महापौर संजय पाण्डेय सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास के सिद्धांत पर चल रहे हैं। सभी धर्मों की आस्था और पर्व कावे पूरा सम्मान करते हैं। सभी के लिए निगम की ओर से जरूरी व्यवस्थाएं वे करते हैं। छठ महापर्व 2025 के आयोजन को लेकर भी महापौर संजय पांडे पूरी तरह संजीदा हैं। यही वजह है कि श्री पाण्डेय ने आज शहर के गंगा मुंडा, दलपत सागर एवं अन्य जलशयों के छठ पूजा घाटों का निरीक्षण किया। उनके साथ एमआईसी सदस्य लक्ष्मण झा, निर्मल पाणिग्रही, पार्षद बसंती समरथ, पूर्व पार्षद अतुल कौशल, एवं कार्यपालन अभियंता गोपाल भारद्वाज, अजय बनिक, विमल पांडे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान दलपत सागर स्थित राम मंदिर के समीप छठ घाट का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। इस अवसर पर रितेश सिंह, पंडित विपिन तिवारी, सीमा चौबे, श्री साहू, आदर्श, श्री चौधरी सहित समाज के अन्य प्रतिष्ठित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महापौर संजय पांडे ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घाटों की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छठ पर्व श्रद्धा और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए सभी घाटों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। महापौर श्री पाण्डेय ने उपस्थित नागरिकों से अपील की कि तालाब या घाटों में कोई भी व्यक्ति कचरा या प्लास्टिक न फेंके। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें एवं निगम के कचरा एकत्र करने वाले वाहनों को ही कचरा सौंपें।
महापौर श्री पांडे ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में निगम का सहयोग करें और छठ महापर्व को स्वच्छ, सुरक्षित और श्रद्धापूर्ण तरीके से मनाएं। महापौर संजय पाण्डेय की इस पहल ने छठ पर्व मनाने वाले उत्तरप्रदेश बिहार मूल के लोगों का दिल जीत लिया है। लोग कह रहे हैं कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के सभी वर्गों के हितों और सामुदायिक स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हैं, ठीक वैसे ही कदम हमारे युवा महापौर पाण्डेय जी उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *