
जगदलपुर। कांग्रेस के प्रखर वक्ता एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को स्टार प्रचारक के रूप में बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने भेजा जा सकता है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक में शामिल हुए दीपक बैज की वरिष्ठ नेताओं के लंबी रायशुमारी हुई। श्री बैज की पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट के साथ अलग से मंत्रणा हुई।उम्मीद की जा रही है कि प्रखर और ठोस वक्ता के रूप में श्री बैज को बिहार चुनाव में कुछ चुनिंदा जगहों पर चुनाव प्रचार में उपयोग किया जा सकता है। दीपक बैज जिस अंदाज में जनता के बीच पार्टी की बात रखते हैं, वह अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है और श्री बैज की बातें आम जन के दिल की गहराई तक उतर जाते हैं। दूसरी बात यह भी है कि जिला अध्यक्ष पदों पर नियुक्ति से पूर्व अध्यक्ष की सहमति हेतु बैठक में वे शामिल भी हुए। छत्तीसगढ़ के सभी जिला अध्यक्षों की नियुक्ति दीपक बैज की सहमति से होगी। नई दिल्ली में संगठन सृजन अभियान की बैठक के बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के बीच विशेष चर्चा हुई है।