मां कर्मा राइस मिल में भीषण आग, धान से भरी ट्रक जलकर खाक

गरियाबंद। जिले के पैरी नगर स्थित मां कर्मा राइस मिल में देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में धान से लदी एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगते ही मिल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात करीब 2 बजे ट्रक में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। ट्रक में करीब 200 कट्टा धान लोड था, जो पूरी तरह जल गया। मिल मालिक विकास साहू ने बताया कि ट्रक का अगला हिस्सा भी पूरी तरह जल गया है।

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गाफू मेमन की तत्परता से आग को गोदाम तक फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *