रतन शर्मा बने कैट सारंगढ़ जिला के नये अध्यक्ष

रायपुर। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, प्रदेश चेयरमेन मगेलाल मालू, प्रदेश चेयरमेन विक्रम सिंहदेव, प्रदेश एक्जीक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी, प्रदेश अध्यक्ष  परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिन्दर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि आगामी दो वर्षों के लिए रतन शर्मा (बरमकेला) को जिला अध्यक्ष-सारंगढ-बिलाईगढ़ ईकाई पद पर मनोनित किया गया।

इस अवसर पर अमर पारवानी एवं परमानंद जैन ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रतन शर्मा अपने अनुभव एवं समर्पण से सारंगढ़ जिले के स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु संगठित प्रयास करेंगे तथा व्यापारी समाज को सशक्त आवाज प्रदान करेंगे । यह नियुक्ति कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद (चांदनी चौक, नई दिल्ली) प्रवीण खण्डेलवाल की अनुशंसा पर संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *