बिहार चुनाव: मुख्यमंत्री साय बीजेपी नामांकन रैली में होंगे शामिल, भूपेश बघेल पर तंज – कई प्रदेश के प्रभारी बने, नतीजे सबके सामने

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होने बिहार के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं और वे प्रथम चरण के लिए नामांकन रैली में भाग लेकर भाजपा के पक्ष में जनता से समर्थन मांगेंगे।

कांग्रेस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बिहार चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी देने पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भूपेश पहले भी कई प्रदेशों में प्रभारी बन चुके हैं और परिणाम सबके सामने हैं।

मुख्यमंत्री के साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव भी बिहार के लिए रवाना हुए।

सूत्रों के अनुसार, सीएम साय सुबह 11.35 बजे पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे तारापुर विधानसभा प्रत्याशी सम्राट चौधरी और 2.15 बजे मुंगेर विधानसभा उम्मीदवार कुमार प्रणय की नामांकन रैलियों में हिस्सा लेंगे। शाम 6.30 बजे विशेष विमान से सीएम साय रायपुर लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *