रायपुर में बिजली शटडाउन के कारण आज शाम कई इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद

रायपुर। राजधानी रायपुर के कई इलाकों में गुरुवार, 16 अक्टूबर को शाम के समय पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली कंपनी द्वारा 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस कार्य के लिए सुबह से दोपहर तक लगभग छह घंटे का बिजली शटडाउन निर्धारित किया गया है, जिसके कारण नगर निगम के तीन प्रमुख फिल्टर प्लांटों—80 एमएलडी, 150 एमएलडी और नया 80 एमएलडी—से पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

नगर निगम के फिल्टर प्लांट के कार्यपालन अभियंता नरसिंह फरेंद्र ने बताया कि इस शटडाउन की वजह से इन प्लांटों से जुड़ी कुल 42 पानी की टंकियों से शाम की सप्लाई नहीं हो सकेगी। प्रभावित होने वाले प्रमुख इलाकों में डगनिया, गंज, गुढियारी, राजेंद्र नगर, तेलीबांधा, शंकर नगर, खमतराई, भनपुरी, ईदगाहभाठा (पुरानी टंकी), श्याम नगर, भाठागांव, चंगोराभाठा, कुशालपुर, डीडी नगर, सरोना, टाटीबंध, कोटा, कबीर नगर, जरवाय, गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, अवंति विहार, मंडी, मोवा, सड्डू, दलदल सिवनी, रामनगर, कचना, आमासिवनी, देवपुरी, बोरियाखुर्द, जोरा, रायपुरा, कुकुरबेडा, बैरन बाजार (नया), देवेंद्र नगर (नया), संजय नगर और मोतीबाग शामिल हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट किया कि सुबह की पानी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी रहेगी। हालांकि, शाम को इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं होगी। 17 अक्टूबर से सभी प्रभावित इलाकों में पानी की सप्लाई सामान्य रूप से बहाल हो जाएगी। शहर के उन इलाकों में, जहां अलग टंकियों या पावर पंपों से पानी की आपूर्ति होती है, वहां कोई व्यवधान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *