मंत्री ओ.पी. चौधरी द्वारा फेडरेशन के सुसज्जित हॉल का लोकार्पण

रायपुर। भानपुरी स्थित फेडरेशन के हॉल का जीर्णोद्धार एवं नवीन साज-सज्जा के बाद मंगलवार दोपहर 1 बजे कैबिनेट मंत्री ओ.पी. चौधरी ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू और औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

फेडरेशन के अध्यक्ष शंकर बजाज एवं सचिव लव बंसल ने बताया कि हॉल का जीर्णोद्धार शर्मा गुड़ाखू परिवार के आर्थिक सहयोग से किया गया है। लगभग 150 लोगों की बैठने की क्षमता वाला यह ऑडिटोरियम पूर्णतः वातानुकूलित है तथा आधुनिक साउंड सिस्टम और अन्य सुविधाओं से सुसज्जित है। यह हॉल व्यापारिक गतिविधियों और आयोजनों के लिए समर्पित किया गया है।

कार्यक्रम में फेडरेशन के लगभग 250 उद्योगपति सदस्य उपस्थित थे। ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज करीब 60 वर्ष पुरानी पंजीकृत संस्था है, जो लघु एवं मध्यम उद्योगपतियों और व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करती है।

समारोह में उपस्थित व्यापारियों का स्वागत अध्यक्ष शंकर बजाज ने किया। इस अवसर पर टाटा सोलर द्वारा एक प्रस्तुतीकरण भी दिया गया।

सरकार द्वारा जीएसटी में किए गए सुधारों एवं आम जनता को दी गई राहत के लिए मंत्री ओ.पी. चौधरी का सम्मान किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री चौधरी ने कहा कि “छत्तीसगढ़ तेज़ी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। राज्य के विकास में व्यापारियों और उद्योगपतियों का योगदान महत्वपूर्ण है। सरकार उनकी हर संभव मदद के लिए तत्पर है।” उन्होंने जीएसटी सुधारों और जनता को मिली राहत का विस्तृत उल्लेख किया।

विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि “रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में अब मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तेज़ी से हो रहा है।”
वहीं सीएसआईडीसी के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने उद्योगों को दी जा रही सुविधाओं और उनके विस्तार पर प्रकाश डाला।

लोकार्पण समारोह में चैंबर ऑफ कॉमर्स, कैट, उरला इंडस्ट्रियल एसोसिएशन, आलू-प्याज व्यापारी संघ, भानपुरी, खमतराई एवं आसपास के उद्योगपति-व्यापारी, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, फेडरेशन के सदस्य एवं व्यापारी वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष, पूरी कार्यकारिणी तथा वरिष्ठ सदस्य हंसराज कोठारी, संपत काबरा, यू.एन. अग्रवाल, अनिल पटेरिया, अजय बंजारे, दिनेश अग्रवाल, सूर्यप्रकाश राठी, संजय चावड़ा, राजू कापसे, दिनेश माहेश्वरी, नवीन लिंबानी, सौरभ बरमट, निलेश मुंधड़ा, रोहित पंजवानी, हरीश मलंग, सिद्धार्थ चितलांगिया, दिलीप पटेल, प्रवीण शर्मा, रमेश पटेल, दीपक गुप्ता एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन विष्णु सारडा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *