3100 में खरीदी होने पर प्रति एकड़ किसानों को 3906 रु. का नुकसान होगा – कांग्रेस

 

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद किसानों की मांग 1 नवंबर से खरीदी को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा किया कि इस वर्ष धान खरीदी 15 नवंबर से 3100 रू. क्विंटल से होगी, इस वर्ष का खरीदी का लक्ष्य भी 160 लाख मीट्रिक टन उन्होंने बताया। जिस प्रकार से समर्थन मूल्य दो सालों में बढ़ा है 117 रु. और 69 रु. धान खरीदी 3286 रु. प्रति क्विंटल में होनी चाहिए़। सरकार 3100 रु. में धान खरीदने जा रही है तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी होगी। इससे किसानों का प्रति एकड़ 21 क्विंटल गुणीत 186 रु. = 3906 रु. प्रति एकड़ का नुकसान होगा। कुल 160 लाख मीट्रिक टन की खरीदी में लगभग 2900 करोड़ रु. सरकार किसानों का दबा लेगी। यह राज्य के अन्नदाताओं के साथ सरकार की सीधे डकैती है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सरकार द्वारा धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू किये जाने का फैसला सरकार का गलत निर्णय है। कांग्रेस इसका विरोध करती है। धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू किया जाना चाहिये। 15 नवंबर से खरीदी होने पर किसानों को इंतजार करना पड़ेगा। जब से राज्य बना है, राज्योत्सव के दिन से ही धान खरीदी की परंपरा रही है। साय सरकार पिछले दो साल से 15 दिन देरी से 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू करती है। ताकि कम किसानो का धान खरीदना पड़े।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि धान खरीदी के लक्ष्य के बारे में भी सरकार झूठ बोल रही है। सरकार दावा कर रही कि इस वर्ष भी 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदेंगे। जब इस वर्ष किसानों का पंजीयन कम हुआ है सरकार धान रकबा भी कम बता रही तब इतने धान की खरीदी कैसे होगी? पिछले साल 28 लाख किसानों ने धान बेचा था तथा रकबा भी लगभग 30 लाख हेक्टेयर था तब 160 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। सरकार कम धान खरीद कर ज्यादा लक्ष्य बता कर वाहवाही लेना चाह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *