मांझ़ीगुडा और जामावाडा में विश्व बालिका दिवस पर हुआ उत्सवमय आयोजन

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के तहत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानगुर के अंतर्गत माध्यमिक शाला मांझ़ीगुडा में विश्व बालिका दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं के बीच क्विज, बैलून गेम, म्यूजिकल चेयर जैसे कई मनोरंजक और ज्ञानवर्धक खेलों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बीएमओ डॉ. राधेश्याम भवर ने बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की जानकारी दी। वहीं प्रधानाध्यापक जी.पी. राव ने शिक्षा के महत्व और लिंगानुपात संतुलन पर प्रकाश डाला। सुपरवाइजर नरेश मरकाम ने गीतों के माध्यम से बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी।

इसके साथ ही आरबीएसके टीम के डॉ. रिवान साहू और चिरायु दल द्वारा बालिकाओं की स्वास्थ्य जांच की गई तथा स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।

इसी क्रम में ग्राम जामावाडा के आंगनबाड़ी केंद्र में भी विश्व बालिका दिवस मनाया गया। यहां किशोरी बालिकाओं ने रंगोली, गीत प्रस्तुति एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बालिकाओं और ग्रामीण महिलाओं ने मिलकर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” और “बेटी पढ़ेगी, आगे बढ़ेगी” जैसे नारों के साथ रैली निकाली।

कार्यक्रम के अंत में सेक्टर सुपरवाइजर शिव भंडारी ने उपस्थित अतिथियों, बालिकाओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आरएचओ महेश कश्यप, जयदेव नाग, विमला कश्यप, अलीशा जोयाल, प्रधानाध्यापक जी राव, शिक्षकगण महेश सेठिया, कमल बेसरा, रनिका सेठिया, सरस्वती बघेल, सीएचओ वैशाली नाग, लक्ष्मी शांडिल्य,  दिलेश्वरी नाग, चिरायु टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन दीदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *