जगदलपुर। देशभर के हिंदू युवाओं के प्रेरक संगठन बजरंग दल ने अपने 40वें स्थापना दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। यह आयोजन न केवल धर्म और शौर्य का प्रतीक था, बल्कि युवाओं में सेवा, अनुशासन और संस्कार की भावना को भी प्रज्वलित करने वाला संदेश साबित हुआ।
इस अवसर पर 8 अक्टूबर 2025 को संध्या 6:30 बजे अंजनेश्वर हनुमान मंदिर, एफसीआई गोदम के सामने हनुमान पूजन और हनुमान चालीसा का पाठ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित सभी श्रद्धालु महाबली हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के साथ संगठन की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी दिखा रहे थे।
बजरंग दल के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम युवाओं को देशभक्ति, सेवा, अनुशासन और संस्कार के मार्ग पर प्रेरित करने का प्रमुख उद्देश्य रखते हैं। महाबली हनुमान जी के आशीर्वाद से यह आयोजन सामाजिक और धार्मिक जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।
कार्यक्रम में विभाग सेवा प्रमुख अनिल अग्रवाल, जिला गौ रक्षा संवर्धन विष्णु ठाकुर, जिला संयोजक मुन्ना बजरंगी, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, नगर मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, नगर शाखा संयोजक अजय प्रताप सिंह सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संघठन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी में शौर्य और नैतिक मूल्यों का संचार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। सभी उपस्थित श्रद्धालु और समाजसेवी हनुमान जी की कृपा लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लेकर लौटे।