गरियाबंद। नक्सल मोर्चे पर गरियाबंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद-धमतरी-नुआपड़ा डिवीजन में सक्रिय तीन नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में नागेश और दो महिला नक्सली जैनी और मनीला शामिल हैं।
नागेश ने देशी हथियार के साथ सरेंडर किया। तीनों नक्सलियों पर 1-1 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार ये सभी पिछले 5 से 8 सालों से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे और कई बड़ी माओवादी वारदातों में शामिल रहे। ये तीनों बड़े माओवादी नेताओं के करीबी सहयोगी के रूप में काम करते थे।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा ने बताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन की दिशा में एक अहम उपलब्धि है और इससे क्षेत्र में शांति स्थापना को नई दिशा मिलेगी।