छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं में पद हथियाने के लिए मची है होड़, इनके आपसी लड़ाई से जनता भी परेशान : डिप्टी सीएम अरुण साव

० राज्य के खनिज राजस्व में 34 गुना की बढ़ोत्तरी विष्णु सरकार के सुशासन का परिणाम है : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा कार्यालय में 14 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की सुनेंगे समस्याएं

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, राज्य के खनिज राजस्व में 25 सालों में 34 गुना की बढ़ोत्तरी की गई है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ को विकसित प्रदेश बनाने के लिए संसाधनों के उपयोग के लिए समीक्षा की गई। और नई औद्योगिक नीति से निवेश बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया। साथ ही कृषि और युवाओं के कौशल विकास के लिए कार्य किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री साव ने प्रदेश कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि, कांग्रेस में पद हथियाने के लिए होड़ मची हुई है। इस लड़ाई के चलते इनके कार्यकर्ताओं में घोर निराशा छाई हुई है, वहीं जनहित के रचनात्मक कार्य नहीं होने से जनता भी इनसे दूर जा चुकी है। जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है।

श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग कफ सिरफ के मामले को लेकर सचेत है।एहतियातन कदम उठाए जा रहे है। सरकार के संज्ञान में यह मामला है। उन्होंने कहा कि, विभिन्न प्रदेशों में जो कफ सिरफ की छत्तीसगढ़ में आपूर्ति नहीं है। इसलिए डरने की बात नहीं है।

उप मुख्यमंत्री साव ने बताया कि, प्रदेश भाजपा कार्यालय में नियमित रूप से एक मंत्री कार्यकर्ताओं एवं लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मौजूद रहते हैं। बीच में अलग अलग कारणों से सहयोग केंद्र बंद हुआ था, जो आज फिर से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने बताया कि, 14 अक्टूबर को स्वयं सहयोग केंद्र में कार्यकर्ताओं एवं आम जनता की समस्याएं सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *