रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने आज नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 9 के अंतर्गत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड में 3 नए विकास कार्यों, महात्मा गाँधी वार्ड क्रमांक 8 में दो नए विकास कार्यों, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड क्रमांक 10 में दो नए विकास कार्यों, महर्षि वाल्मीकि वार्ड क्रमांक 32 में एक नए विकास कार्य, शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्रमांक 51 में 5 नए विकास कार्यों सहित विभिन्न नए 12 विविध विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस प्रकार विधायक मोतीलाल साहू ने एक करोड़ 39 लाख 32 हजार रूपये के नए विकास कार्यों का एकमुश्त भूमिपूजन की सौगात दी। वहीं दलदल सिवनी के पटेल समाज भवन में 5 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से अब स्लेब के स्थान पर छत पर शेड निर्माण के निर्देश दिए। विधायक श्री साहू ने सभी नए विकास कार्यों को तत्काल प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए समयसीमा में गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम जोन 9 जोन अध्यक्ष गोपेश साहू, कुशाभाउ ठाकरे वार्ड क्रमांक 7 पार्षद और एमआईसी सदस्य खेम कुमार सेन, पार्षद मोहन साहू, देवदत्त द्विवेदी, धीमर समाज अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, जोन 9 जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर, शरद ध्रुव सहित नगर निगम जोन 9 के अधिकारी, वार्ड के गणमान्यजन, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
चंद्राकर/04 अक्टूबर 2025