अमित शाह ने बस्तर दशहरा के दौरान मांझी-चालकी और स्थानीय नेताओं के साथ किया अभिनंदन भोज

रायपुर/जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह आज अपने एक दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे। लालबाग में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बस्तर दशहरा से जुड़े मांझी-चालकी, मेम्बर और मेम्बरीन के साथ अभिनंदन भोज किया। इस भोज में क्षेत्रीय पारंपरिक व्यंजनों को शामिल किया गया, जिसकी केंद्रीय गृह मंत्री ने सराहना की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष बलराम मांझी, पदम चालकी, मंगलू मांझी और डमरू सालकी भी मौजूद रहे। आदिम जाति कल्याण मंत्री मविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सहित कई वरिष्ठ मंत्री और सांसद भी भोज में शामिल हुए।

जगदलपुर के विधायक किरण देव, कोंडागांव की लता उसेंडी, दंतेवाड़ा के चैतराम अटामी, केशकाल के नीलकंठ टेकाम और कांकेर के आशाराम नेताम ने भी मांझी-चालकी के साथ भोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *