केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे जगदलपुर, एयरपोर्ट में हुआ भव्य स्वागत

 

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचे। यहां मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री, सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री शाह का आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यहां बस्तर दशहरा के मूरिया दरबार में शामिल होंगे, लाल बाग में आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे, बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी पहुंचे हैं।
​हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, विधायक कांकेर आशाराम नेताम जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, पूर्व विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *