मुठभेढ में 05 लाख रूपए का ईनामी नक्सली ढेर

0 बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक भी बरामद 

जगदलपुर। बस्तर के बीजापुर जिले के थाना गंगालूर अंतर्गत गमपुर पुरंगेल के जंगलों में हुई मुठभेड़ मे पांच लाख का ईनामी नक्सली मारा गया है।
नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, इसी दौरान यह मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ स्थल से एक बीजीएल लांचर, एक नग सिंगल शॉट बंदूक सहित विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं।
बीजापुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया कि थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत गमपुर-पुरंगेल क्षेत्र में नक्सली कैडर की गतिविधियों की विश्वसनीय सूचना के आधार पर डीआरजी बीजापुर एवं एसटीएफ की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस
अभियान के दौरान जंगलों में पुलिस बल और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ होती रही। मुठभेड़ के पश्चात मुठभेड़ स्थल की तलाशी में एक नक्सली का शव एवं मुठभेड़ स्थल से एक बीजीएल लांचर, एक सिंगल शॉट बंदूक, विस्फोटक सामग्री एवं नक्सल संबंधी सामान बरामद हुए हैं।प्रारंभिक तौर पर मृत नक्सली की पहचान आयतू पोड़ियाम, उम्र 35 वर्ष निवासी गमपुर थाना गंगालूर जिला बीजापुर के रूप में हुई है। यह नक्सली एसीएम, गंगालूर एरिया कमेटी था और उस पर 5 लाख रूपए का ईनाम घोषित था। मुठभेड़ स्थल से बीजीएल लांचर, 3 सेल, सिंगल शॉट, 3 नग राऊंड, वॉकी-टॉकी, टीफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, माओवादी वर्दी एवं अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुंदरराज पी. ने कहा कि बस्तर क्षेत्र में तैनात पुलिस एवं सुरक्षा बल क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं l आईजीपी ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे हिंसा का मार्ग त्यागें, निर्दोष नागरिकों और उनकी संपत्तियों को निशाना बनाना बंद करें। अब उनके सामने केवल एक ही रास्ता बचा है सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाकर मुख्यधारा से जुड़ना और सम्मानजनक जीवन जीना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *