गायत्री प्रज्ञा पीठ बस्तर में संपन्न हो रहा अश्विन नवरात्रि का महापर्व

 

जगदलपुर। गायत्री परिवार विकासखंड बस्तर मुख्यालय प्रज्ञा पीठ बस्तर में गायत्री परिवार एवं स्थानीय साधकों के द्वारा गायत्री महायज्ञ कर महा भंडारी का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र वासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही जीवन निर्माण के महत्वपूर्ण सूत्रों के साथ गायत्री परिवार ने बताया कि जीवन को श्रेष्ठ कार्यों में लगा देना मां गायत्री और मां दुर्गा की श्रेष्ठ साधना है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन से शंभू नाथ नाग और श्री ज्ञान प्रकाश की टोली के द्वारा किया गया। गायत्री परिवार विकासखंड समन्वयक सुधु राम कश्यप एवं गायत्री प्रज्ञा पीठ मंदिर संचालिका वेदवती ध्रुव एवं सुषमा सिंहा अनीता ध्रुव, मंगल भारद्वाज,नंद किशोर झा, जितेंद्र सोरी,ललीता मंडावी रामबती मौर्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *