श्रीरामलला दर्शन के लिए बस्तर जिले के 87 तीर्थयात्रियों का दल रवाना


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत 30 सितंबर की शाम बस्तर जिले के कुल 87 तीर्थयात्रियों को टाउन हॉल के सामने बस से रवाना किया गया। सांसद महेश कश्यप, नगर निगम महापौर संजय पांडे, वेद प्रकाश पांडे, रामाश्रय सिंह ने तीर्थयात्रियों को पुष्प भेंट कर सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी। यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व सभी यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। जिले में श्रीरामलला दर्शन योजना समिति के सदस्य रामाश्रय सिंह तथा अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया है। जिले से विगत वर्ष से अब तक 873 तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम यात्रा से लाभान्वित किया जा चुका है। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी बीरेंद्र बहादुर सहित जिला पंचायत कार्यालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *