आदिवासी संस्कृति भवन के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी

0  युवा कांग्रेस ने डीएफओ को ज्ञापन सौंपकर जताई कड़ी आपत्ति, हो जांच 
जगदलपुर। ग्राम पंचायत आसना पार्क में निर्माणाधीन आदिवासी संस्कृति भवन में हुई अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ युवा कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। इस संबंध में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने वन मंडल अधिकारी जगदलपुर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि आदिवासी संस्कृति भवन के निर्माण कार्य में गंभीर खामियां सामने आई हैं। स्थल निरीक्षण एवं स्थानीय नागरिकों से प्राप्त जानकारी के आधार पर कई अनियमितताएं पाई गईं हैं।
भवन निर्माण में घटिया एवं मानक विहीन सामग्री का उपयोग किया गया है।स्वीकृत कार्य योजना एवं तकनीकी मानकों की अवहेलना की गई है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर निगरानी का अभाव रहा।सरकारी धनराशि के दुरुपयोग की प्रबल आशंका है। श्री कश्यप ने कहा कि यह भवन आदिवासी समाज की सांस्कृतिक धरोहर एवं पहचान से जुड़ा हुआ है। इसमें हो रही अनियमितताएं न केवल शासकीय धन की बर्बादी को दर्शाती हैं, बल्कि स्थानीय आदिवासी समाज के विश्वास को भी ठेस पहुंचा रही हैं। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि निर्माण कार्य की स्वतंत्र एजेंसी से जांच तत्काल कराई जाए। दोषी अधिकारियों एवं ठेकेदारों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो।भवन निर्माण को मानक और गुणवत्ता के अनुरूप पूर्ण कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *