महतारी एक्सप्रेस से 16 पेटी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार, कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर हमला बोला

राजनांदगांव। छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महतारी एक्सप्रेस वाहन से 16 पेटी महाराष्ट्र निर्मित शराब बरामद करते हुए पुलिस ने चालक इंद्र कुमार उर्फ राहुल साहू को गिरफ्तार किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि महतारी एक्सप्रेस का उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है। बम्हनी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को शराब समेत धरदबोचा गया।

आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। बरामद शराब की कीमत 53 हजार रुपए से अधिक बताई जा रही है। आरोपी ने प्रसूति के लिए कॉल आने का हवाला देकर महाराष्ट्र से शराब लाने की बात कही।

इस मामले पर पूर्व विधायक छन्नी साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने धरना दिया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। वहीं जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और राज्य सरकार को अवगत कराया।

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार में अवैध शराब का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है और इसे रोकने वाला कोई नहीं है। बैज ने आरोप लगाया कि महतारी एक्सप्रेस, जो जनता की सेवा के लिए है, उसका उपयोग शराब तस्करी के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां मरीजों को समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलती, वहां शराब सप्लाई के लिए वाहन बुलाया जा रहा है और भाजपा कांग्रेस को बदनाम करने की राजनीतिक नौटंकी कर रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *