बस्तर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 126वें संस्करण का रविवार को श्रवण किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने शहर के भगत सिंह वार्ड स्थित बूथ क्रमांक 146 में कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों के साथ कार्यक्रम सुना।
इस अवसर पर महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, मथुरा तिवारी, दयावती देवांगन, करण जैन, गोदावरी ठाकुर, सुरेश मथरानी, लोकनाथ, सूर्यकांत साहू, कुसुम साहू, तुलसी ठाकुर, कमला साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।