महावीर नगर में स्थापित दुर्गा माँ को देखने बड़ी संख्या में पहुँच रहे श्रद्धालु

रायपुर। राजधानी रायपुर के न्यू पुरैना में श्री नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति, न्यू पुरैना, महावीर नगर में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा माँ की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है। शारदीय नवरात्र में दुर्गा माँ की प्रतिमा स्थापना से पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में माँ दुर्गा के दर्शन करने पहुँच रहे हैं। नवरात्रि के अवसर पर समिति द्वारा प्रतिदिन पूजा-अर्चना, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएँ की गई हैं। समिति पदाधिकारियों ने सभी नगरवासियों से परिवार सहित दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने और इस धार्मिक पर्व को सफल बनाने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *