रूपेंद्र सिंह स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बस्तर जिला अध्यक्ष


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष आलोक मिश्रा ने अपनी नई कार्यकारणी घोषित कर दी है। कार्यकारिणी में बस्तर जिले के नानगुर में पदस्थ ग्रामीण स्वास्थ्य अधिकारी रूपेंद्र सिंह को बस्तर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मेकाज जगदलपुर के कर्मचारी गुजरल शार्दुल को चतुर्थ संवर्ग मोर्चा का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष ने जिला अस्पताल रायपुर की स्टाफ नर्स किरण कोसले को रायपुर जिला अध्यक्ष, जशपुर जिला चिकित्सालय की स्टॉफ नर्स सतरूपा सिंह को जशपुर जिला अध्यक्ष, बस्तर के आसना में पदस्थ ओएओ दयानंद पटेल को बस्तर संभाग अध्यक्ष और राजनांदगांव जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट बसंत सिंह राजपूत को आयुष मोर्चा का प्रांतीय संयोजक नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *