उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन लोरमी विधानसभा के 10 गांवों में लगाई जनचौपाल, परिवार जनों की समस्याओं का किया समाधान

0 उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जनचौपाल में गांवों में विकास कार्यों का दिया हिसाब, 20 महीने में किए कार्यों की दी जानकारी

0 साय सरकार ने मोदी जी कोट गारंटी पूरी कर ग्रामीणों के जीवनों लाई खुशहाली और तरक्की : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री और स्थानीय विधायक अरुण साव ने लोरमी विधानसभा के 10 गांवों में जन चौपाल लगाकर परिवारजनों से संवाद किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। इन गांवों में श्री साव ने 88 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। वहीं गुरुवार को सात गांवों में जन चौपाल लगाकर 94 लाख रुपए का ऐलान किया। गांवों में श्री साव ने अपने परिवारजनों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी, एवं मां जगदंबे से समस्त लोरमी वासियों के लिए सुख-शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की।

डिप्टी साव ने विकास कार्यों का दिया हिसाब

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बटही, सेमरसल, तेलियापुरान, मसना, ठरकपुर, पैजनियां, सुकली, विचारपुर, डिंडोल में आयोजित जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। साथ ही सरकार द्वारा 20 महीने में किए गए विकास कार्यों का हिसाब दिया। एक एक कार्यों में लगे राशि की जानकारी दी। चौपाल में मौजूद लोगों से इसकी पुष्टि भी की।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, साय सरकार शहरों के साथ गांवों के विकास के लिए कार्य कर रही है। साथ महिलाओं को सशक्त करने महतारी वंदन योजना और महतारी सदन बनाकर आत्मनिर्भर बनने का प्रयास कर रही है। किसानों की खुशहाली और तरक्की के लिए धान 3100 रुपए में खरीदी की जा रही है। सरकार ने किसानों को दो साल का बोनस दिया। वहीं मोदी सरकार भी किसान समृद्धि योजना के तहत किसानों को लाभ पहुंचा रही है।

उप मुख्यमंत्री साव ने की विकास कार्यों की घोषणा

1. बटही में महामाया मंदिर के पास सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपए
2.सेमरसल में ठाकुर देव के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
3.तेलियापुरान में परिवार जनों की मांग पर मानस मंच शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
4.मसना में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए घोषणा की।
5.ठरकपुर गांव के दुर्गा मंच निर्माण के लिए 7 लाख रुपए
6.पैजनियां गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए 7 लाख रुपए
7.सुकली में मानस शेड निर्माण के लिए 10 लाख रुपए
8. विचारपुर में मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपए एवं सीसी रोड बनाने 5 लाख रुपए
9.डिंडोल में नाली निर्माण के लिए 7 लाख रुपए, दुर्गा मंच के लिए 5 लाख रुपए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *