पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में मनाई गई पंडितजी की जयंती

०  अंत्योदय के प्रणेता को नागरिकों ने किया नमन 
जगदलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड में उनकी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तैलचित्र पर माल्यार्पण कर व दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई एवं एक पेड़ मां के नाम पर पौधे भी लगाए गए व मिठाइयां बांटी गई।
इस अवसर पर पार्षद एवं सभापति सुरेश गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय की सोच के अनुरूप सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का हम सभी संकल्प लेते हैं। उन्होंने बताया कि अंत्योदय योजना के माध्यम से आज लाखों परिवार गरीबी रेखा से ऊपर उठ रहे हैं और सरकार की अधिकांश योजनाएं अंत्योदय के सिद्धांत पर आधारित हैं। अंत्योदय की परिकल्पना पंडित उपाध्याय ने ही की थी। इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत पौधों के संरक्षण हेतु विशेष कार्य किए गए। कार्यक्रम का संचालन सूर्यभूषण सिंह ने किया। इस अवसर पर संजय चंद्राकर, मनीष निषाद, शेखर साव, पुष्पलता, राजकिशोर, वनिता यादव, नीलिमा निषाद, मनीष सकलेचा सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *