अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी का पर्दाफाश, फॉरेस्ट विभाग की बड़ी कार्रवाई

(मुर्गेश कुमार शेट्टी) बीजापुर। तरलागुड़ा एनएच-163 फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान नाके पर एक संदिग्ध इंडिका विस्टा कार (क्रमांक ए पी 10 ए आर 6917) से सागौन की अवैध लकड़ी बरामद की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वाहन से 2 नग गोला और 20 नग काड़ी (कुल 0.754 घन मीटर) लकड़ी जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 55 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

अधिकारी कर्मचारी और चौकीदारो ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक गाड़ी को नाके के नीचे से निकालकर फरार हो गया। इसके बाद स्टाफ व चौकीदारो ने करीब 2 किलोमीटर तक पीछा किया और कार को पकड़ने में सफलता पाई, हालांकि चालक और तस्कर मौके से फरार हो गए।

फॉरेस्ट विभाग ने जब्त वाहन को डिपो में खड़ा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह घटना अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के सक्रिय नेटवर्क की ओर संकेत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *