जीएसटी में कटौती के बावजूद आमजनता को नहीं मिल रही राहत : सुशील मौर्य

जगदलपुर। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य ने जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) में हाल की कटौती को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला किया है। सुशील मौर्य ने कहा कि सीमेंट जैसी आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी घटकर 18 प्रतिशत हो गया है, लेकिन आम उपभोक्ता को इसका लाभ दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सीमेंट की कीमत पहले 300 रुपए प्रति बैग थी, अब यह घटकर 290 रुपए हुई है। जबकि 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत जीएसटी कम होने के बाद इसकी कीमत 270 रुपए प्रति बैग होनी चाहिए थी। इसके बावजूद कीमत 290 रुपए ही बनी हुई है।

श्री मौर्य ने कहा, “कुल मिलाकर भाजपा और साय सरकार के कार्य से आम जनता की जेब पर भार ही बढ़ा है। बेस दरें बढ़ाकर जीएसटी कम कर दी गई हैं, लेकिन वास्तविक राहत आमजन तक नहीं पहुंची। जो 20 रुपए टैक्स जनता से लिया जा रहा है, उसका विरोध कांग्रेस पार्टी पुरजोर तरीके से करती है।”

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि भाजपा का यह ‘जीएसटी उत्सव’ नहीं बल्कि आम लोगों को भ्रमित करने और उनकी जेब काटने की योजना है। कांग्रेस पार्टी इस पर लगातार विरोध दर्ज कर रही है और जनता को सचेत रहने की हिदायत दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *