नारायणपुर जिला अस्पताल: डॉक्टरों ने 9 महीने से बकाया नक्सल प्रोत्साहन भत्ता न मिलने पर पोस्टमार्टम से किया इंकार

नारायणपुर। जिले के डॉक्टरों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अबूझमाड़ में मारे गए नक्सली सदस्यों का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया। उनका यह विरोध बीते 9 महीने से नक्सल प्रोत्साहन क्षेत्र भत्ता (सीआरएमसी) नहीं मिलने के कारण फूटा।

मेडिकल अधिकारी डॉ. हिमांशु सिन्हा ने बताया कि जनवरी 2025 से भत्ता नहीं मिला है। डॉक्टरों ने मांग की कि भत्ते का भुगतान तुरंत किया जाए। नारायणपुर सीएमएचओ एसएस. राज ने बताया कि यह राज्य स्तरीय मामला है और अक्टूबर-नवंबर में बजट आवंटन के बाद एक हफ्ते के भीतर भुगतान कर दिया जाएगा। आश्वासन मिलने के बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम शुरू कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *