बीजापुर। जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के नेशनल पार्क क्षेत्र स्थित चिल्लामरका कैंप से निकली सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। CRPF 214 और 206 बटालियन, DRG और BDS की टीमें एरिया डॉमिनेशन अभियान पर चिल्लामरका और कांडलापड़ती के जंगली पहाड़ी इलाके में गई थी।
सर्चिंग के दौरान चिल्लामरका से करीब 4 किलोमीटर दूर काडला दिशा की ओर जाते समय नाले को पार करने के बाद 214 बटालियन की बीडीएस टीम ने पांच IED बरामद किए। यदि ये विस्फोटक सक्रिय होते तो जवानों के साथ बड़ी घटना हो सकती थी। लेकिन सतर्कता दिखाते हुए बीडीएस टीम ने सभी IED को मौके पर ही सुरक्षित ढंग से निष्क्रिय कर नक्सलियों की साजिश को नाकाम कर दिया।