मां दंतेश्वरी से गुहार लगाने निकले एनएचएम कर्मचारी

० राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारी मांगों की पूर्ति के लिए निकले पदयात्रा पर 
​जगदलपुर। बस्तर जिले के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को पूरा करने के लिए एक अनोखी पहल की है। 33 दिनों तक चली प्रदेशव्यापी हड़ताल के समापन के बाद तीन कर्मचारी तुमेश्वर गजभिए पिंटू, वाल्मीकि मिश्रा और संदीप ने अपनी मांगों की पूर्ति और मनोकामनाओं के लिए पैदल यात्रा शुरू की है। रात 8 बजे ये तीनों कर्मचारी जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर से दंतेवाड़ा की शक्तिपीठ के लिए रवाना हुए। ये लोग लगभग 84 किलोमीटर की यह पदयात्रा पर दंतेश्वरी माई से आशीर्वाद लेने और अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की प्रार्थना के उद्देश्य से निकले हैं। ​यह पदयात्रा कर्मचारियों के दृढ़ संकल्प और उनकी मांगों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। एनएचएम के कर्मचारी अपने नियमितीकरण, वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इस पैदल यात्रा को उनकी उम्मीदों और विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है कि मां दंतेश्वरी उनके संघर्ष में उनका साथ देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *