अबूझमाड़ में पुलिस-माओवादी मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर

नारायणपुर। महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती अबूझमाड़ क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षा बल और माओवादी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में जवानों ने 2 नक्सलियों को मार गिराया।

सुरक्षा बलों ने सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई की। मुठभेड़ के बाद दोनों नक्सलियों के शव के साथ AK-47 और अन्य हथियार बरामद किए गए। साथ ही मौके से नक्सल सामग्री और विस्फोटक भी जब्त किए गए।

पुलिस का कहना है कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। कार्रवाई अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *