जगदलपुर में भाजपा किसान मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान

जगदलपुर। सेवा पखवाड़ा के तहत जगदलपुर ब्लॉक के भाजपा किसान मोर्चा जिला बस्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज नानगुर कोटिया मुंडा तालाब, शिव मंदिर प्रांगण और अस्पताल चौक में स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया।

ज्ञात हो कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, गांधी जयंती तक चलेगा और इसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा जिला बस्तर के नेताओं ने स्वच्छता को सामूहिक जिम्मेदारी मानते हुए मिलकर श्रमदान किया और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा बनाया।

इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा जिला बस्तर के अध्यक्ष श्री महेंद्र सेठिया, महामंत्री जितेंद्र सेठिया, मीडिया प्रभारी व नानगुर सरपंच सुखराम नाग, मंडल महामंत्री चंद्रकांत सेठिया, पिंकू ठाकुर, राजाराम कोटवार, मुन्ना निषाद, मुन्ना कश्यप, सोहन सिंह, नरेगा सचिव लोकनाथ सेठिया, लखेश्वर खुदराम और मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रमेश सेठिया सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है और वे मिलकर अपने आसपास को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *