बीजापुर। नगर पालिका परिषद् बीजापुर में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले का उद्देश्य पथ विक्रेताओं (स्ट्रीट वेंडर्स) को आत्मनिर्भर बनाने, योजना की जानकारी देने और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने का है।
मेले में योजना के हालिया संशोधन के तहत ऋण की राशि बढ़ा दी गई है:
- पहले चरण का ऋण ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 किया गया।
- दूसरे चरण का ऋण ₹20,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया।
- तीसरे चरण में ₹50,000 की ऋण राशि यथावत रखी गई है।
साथ ही, तीसरे चरण का ऋण पूरी तरह चुकाने वाले हितग्राहियों को बैंक की ओर से ₹30,000 का रूपे क्रेडिट कार्ड प्रदान किया जाएगा। खाद्य सामग्री बेचने वाले पथ विक्रेताओं को FSSAI लाइसेंस प्राप्त करने में भी सहयोग दिया जा रहा है।
पूर्व में जिन हितग्राहियों के आवेदन बैंक द्वारा अस्वीकृत किए गए थे, उन्हें पुनः समझाइश देकर आवेदन बैंक को भेजा जा रहा है, ताकि वे योजना का लाभ ले सकें।
इस लोक कल्याण मेले के माध्यम से हितग्राहियों एवं उनके परिवारों को केंद्र सरकार की 8 प्रमुख योजनाओं से जोड़ा जा रहा है:
- पीएम सुरक्षा बीमा योजना
- पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना
- पीएम जनधन योजना
- पीएम श्रम योगी मानधन योजना
- जननी सुरक्षा योजना
- एक देश एक राशन कार्ड योजना
- पीएम मातृत्व वंदना योजना
- BOCW (निर्माण श्रमिक) पंजीयन
मेले के माध्यम से पथ विक्रेताओं को न केवल आर्थिक सहायता बल्कि सामाजिक सुरक्षा का लाभ भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
अधिक जानकारी एवं सहायता के लिए इच्छुक व्यक्ति नगर पालिका परिषद् बीजापुर के कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।