
जगदलपुर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज दंतेश्वरी मंदिर परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिलाष यादव का जन्मदिन भी मनाया गया और सभी उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वच्छता अभियान की शुरुआत महापौर संजय पांडे द्वारा सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को स्वच्छता शपथ दिलाकर की गई। इसके बाद कार्यकर्ता दंतेश्वरी मंदिर से गोल बाजार तक रैली निकालते हुए आम जनता से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
इस कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे, सभापति खेम सिंह देवांगन, भाजपा शहर पश्चिम अध्यक्ष प्रकाश झा, भाजपा शहर पूर्वी अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पश्चिमी मंडल उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, मंत्री गायत्री कश्यप, संजय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष आशा साहू सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। साथ ही, एस.डी.आर.एफ. के जवानों ने भी स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी दिखाई।
भाजपा नेताओं ने जनता से अपील की कि वे अपने आस-पास की जगहों को स्वच्छ रखें और सामूहिक प्रयासों से शहर को स्वच्छ एवं स्वस्थ बनाएं।