जगदलपुर। नगर निगम महापौर संजय पांडे आज सुबह से ही नगर निगम कार्यालय में बैठे हैं और आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुन भी रहे हैं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाए, ताकि नागरिकों को समय पर राहत मिल सके।
महापौर ने कहा कि नगर निगम का प्रमुख उद्देश्य नागरिकों को मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना है। इसलिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।