
जगदलपुर। बकावंड विकासखंड में सुशासन की मंशा से जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन ने कुछ सचिवों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि इन्हीं स्थानांतरणों को लेकर स्थानीय कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने विरोध जताते हुए अनशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत प्रशासन का मानना है कि तबादला प्रक्रिया पूरी तरह नियमसम्मत और पारदर्शिता के साथ की गई है, ताकि ग्राम पंचायतों में कामकाज बेहतर हो सके। वहीं, विधायक बघेल का आरोप है कि सचिवों का तबादला राजनीतिक दबाव में किया गया है, जिससे ग्रामीण अंचल के विकास कार्य प्रभावित होंगे।