एक दर्जन नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

0 माड़ बचाओ अभियान को मिली बड़ी सफलता 

0 कुल 18 लाख के ईनामी नक्सलियों का सरेंडर 

जगदलपुर। बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में चलाए जा रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन माड़ बचाओ अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों के लगातार प्रयास से आज 17 सितंबर को 12 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इस साल नारायणपुर जिले में अब तक बड़े, छोटे कैडर के कुल 177 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि 50-50 हजार रुपए के चेक प्रदान किए गए। उन्हें नक्सल उन्मूलन नीति के तहत मिलने वाली सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने इंट्रोगेशन में खुलासा किया कि शीर्ष कैडर के नक्सली लीडर्स आदिवासियों के सबसे बड़े और असली दुश्मन हैं। वे समानता और न्याय के झूठे सपने दिखाकर बस्तर के लोगों को अपना गुलाम बना रहे हैं। इन नक्सलियों ने एसपी रॉबिंसन रोबिनसन गुड़िया के समक्ष आत्मसमर्पण किया। इन नक्सलियों ने यह भी खुलासा किया कि नक्सली संगठन में स्थानीय मूल के नक्सलियों का बहुत शोषण होता है, महिला नक्सलियों का तो जीवन ही नर्क बन चुका है। महिला नक्सलियों का शारीरिक और मानसिक दोनो तरीके से भरपूर शोषण होता है। शहरों और विदेशों में बसाने के सपने दिखाकर अधिकतर नक्सली लीडर्स इनके साथ व्यक्तिगत दासी की तरह व्यवहार करते हैं। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादी नक्सलियों को अच्छी जिंदगी जीने के लिये 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए गए। इस दौरान संजय कुमार सेनानी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, संजय कुमार भारद्वाज द्वितीय कमान अधिकारी 53वीं वाहिनी आईटीबीपी, अशोक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भापुसे अक्षय साबद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भापुसे अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, ज्ञानचंद उप कमान अधिकारी 38वीं वाहिनी आईटीबीपी, रजनीकांत उप कमान अधिकारी 45वीं वाहिनी आईटीबीपी, उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन, उप पुलिस अधीक्षक मनोज मंडावी, उप पुलिस अधीक्षक आशीष नेताम, कुलदीप बंजारे, अमृता पैकरा, अरविंद किशोर खलखो उपस्थित रहे।

इन्होंने किया है सरेंडर
आत्मसमर्पित नक्सलियों में सुदरेन नेताम उर्फ सुधाकर पिता स्व. गागरू नेमाम 41 वर्ष निवासी दुडमी पंचायत पल्ली, ईनाम 5 लाख, धोबा सलाम उर्फ महेश सलाम पिता दशरू निवासी ईकमेटा ईनाम 5 लाख, सतारो सलाम पिता सोनसाय 29 वर्ष निवासी त्रिरहुल पंचायत करमरी, ईनाम 2 लाख, लक्ष्मण माड़वी पिता मासो 42 वर्ष निवासी पुसाल पंचायत डुंगा ओरछा ईनाम 2 लाख, राजू राम ओयाम पिता स्व. बालकू 19 वर्ष ईनाम 1 लाख, चैतू उर्फ बलदेव मरकाम पिता सोमडू 35 वर्ष निवासी पोदाड़ी पंचायत डुंगा ओरछा ईनाम 1 लाख, आयते पोडियाम पिता सुकरू 19 वर्ष निवासी पुसलामा पंचायत डुंगा, ईनाम 1 लाख, कुम्मे पति लक्ष्मण माड़वी 25 वर्ष निवासी पुसालआमा पंचायत डुंगा, ईनाम 50 हजार, मंगतू वड़दा पिता स्व. आयतु 30 वर्ष निवासी बोगदेव पंचायत कुतुल कोहकामेटा, ईनाम 50 हजार, रूकमी पति मंगल पोयाम 35 वर्ष निवासी पंचायत डुंगा ओरछा, शंकर मड़काम पिता बुटलू 23 वर्ष निवासी पुसलामा पंचायत डुंगा और मंगलो पिता स्व. आयतू पोडियामी 40 जाति माड़िया निवासी डुंगा शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *