
० गांव में ही निपट रहे हैं ब्लॉक, जिला स्तर के कार्य
० सांवरा में बनाए जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड
बकावंड। मुख्यमंत्री साय के सुशासन का असर बस्तर के गांवों में दिखने लगा है।कलेक्टर हरिस एस. के निर्देश के अनुसार जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन चल रहा है जहां राशन कार्ड से लेकर जन्म प्रमाण जॉब कार्ड तक पंचायत स्तर पर बनाकर दिए जा रहे हैं। बस्तर कलेक्टर की यह पहल ग्रामीणों को बड़ी राहत पहुंचा रही है। जिन कामों के लिए उन्हें विकासखंड अथवा जिला कार्यालय जाना पड़ता था, वह कार्य अब गांव में ही हो पूरे हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब हमें इतनी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता जैसी पहले होती थी। कई घंटे की मेहनत समय की बर्बादी और आर्थिक मानसिक तौर पर हम परेशान रहते थे परंतु अब ग्राम पंचायत में सभी काम हो रहे हैं। यह हमारे लिए अत्यंत फायदेमंद है। ग्राम पंचायत सांवरा के शिविर में सरपंच आसमती बघेल, उप सरपंच विकास गुप्ता, सचिव टिकेश्वर देवांगन, सहायक सचिव, उचित मूल्य दुकान प्रभारी रविंद्र सोनवानी, भुवनेश्वर कश्यप जिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ मिडिया एसोसिएशन महासंघ, धनेश्वर बघेल, मंगलसाय बघेल एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।