आदिवासी युवा छात्र संगठन की शानदार पहल

०  स्कूलों में आयोजित की जा रही है सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 
जगदलपुर। आदिवासी युवा छात्र संगठन द्वारा जगदलपुर ब्लॉक के पंडरीपानी हायर सेकंडरी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दर्जनों छात्र छात्राओं ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया। पंडरीपानी स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर उन्हें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया गया। हाई स्कूल की प्राचार्य ने संगठन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे शिक्षकों से प्रेरित होते है सीखते हैं। साथ साथ वे बड़ों से अपने बहन भाइयों से भी सीखते हैं प्रेरित होते हैं। प्राचार्या ने कहा कि इस तरह की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता तथा पुरस्कार से बच्चों को बहुत ज्यादा प्रेरणा मिलती है वे प्रोत्साहित होते हैं। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बघेल, प्रदेश टीम से सुझेता मांझी, ब्लॉक पदाधिकारी सुशीला नाग, पूनम भारती, आमिर कश्यप, गजेंद्र नाग, हेमराज नाग, हर्षिता बघेल, प्रियंका कश्यप का योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *