जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज का अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का दौरा, हॉस्टलों की बदहाल स्थिति पर जताई नाराज़गी

कोंडागांव। जिला पंचायत सदस्य योगेश बैज ने अतिसंवेदनशील ग्राम पंचायत बोदली, पिच्चीकोड़ेर और हर्राकोड़ेर का दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी की ओर ध्यान आकर्षित कराया।

योगेश बैज ने विशेष रूप से क्षेत्र के हॉस्टलों का निरीक्षण किया। पिच्चीकोड़ेर स्थित 80 सीट क्षमता वाले हॉस्टल की हालत बेहद चिंताजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान वहां केवल 14 विद्यार्थी ही रह रहे थे, जबकि अधिकांश कमरे और बिस्तर खाली पड़े मिले।

उन्होंने अफसरों से सवाल करते हुए बच्चों की कम संख्या और अव्यवस्थित प्रबंधन पर कड़ी नाराज़गी जताई। बैज ने कहा कि सरकार शिक्षा और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर योजनाएं तो चला रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर उसका असर दिखाई नहीं दे रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *