छात्रावासों में ज्यादा दर्ज संख्या बताकर राशि और राशन की हेराफेरी

०  युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने उठाया संगीन मामला 
बकावंड। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने सहायक आयुक्त, आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग, बस्तर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में हो रही गंभीर अनियमितताओं की ओर ध्यान आकर्षित कराया है।
ज्ञापन में श्री कश्यप ने उल्लेख किया है कि छात्रावासों में वास्तविक उपस्थिति कम होने के बावजूद उपस्थिति रजिस्टर एवं अभिलेखों में अधिक संख्या दर्शाकर राशन, भोजन, भत्ता का वैयक भुगतान प्राप्त किया जा रहा है। इस तरह की हेराफेरी से शासन की राशि का दुरुपयोग हो रहा है और छात्रावासों में निवासरत वास्तविक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा प्राप्त नहीं हो पा रही है। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप ने कहा कि छात्रों का हक़ मारा जा रहा है, इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन की राशि का दुरुपयोग करने वालों पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है ताकि भविष्य में इस प्रकार की गड़बड़ियों पर रोक लग सके। युवा कांग्रेस ने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई की जाए तथा छात्रावासों में पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *