CAF जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद में साली और चाचा ससुर की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार

आरोपी गिरफ्तार
आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के  हरदीबाजार थाना क्षेत्र के उमेंदीभाठा में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के जवान टेकराम मिंझवार ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी साली और चाचा ससुर पर रायफल से गोलीबारी कर दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस सनसनीखेज घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार, टेकराम मिंझवार, जो एतमनगर में बांगा बटालियन में तैनात है, का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है और उसके ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना के दिन वह अपनी ड्यूटी छोड़कर ससुराल पहुंचा और झगड़े के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया।

कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि आरोपी को नेवसा नर्सरी के पास गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक तनाव और विवाद को इस हत्याकांड का कारण बताया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। यह घटना उस समय हुई, जब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मध्यक्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में हिस्सा लेने कोरबा में मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *