CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद

सुकमा। इंजरम में तैनात 219 बटालियन के CRPF जवान ने बीती रात अपने ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही CRPF के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात लगभग 10:30 बजे हुई। आत्महत्या करने वाले जवान नीलेश कुमार गर्ग के पास से 6 पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। नीलेश कुमार मध्य प्रदेश के रहने वाले थे। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *