
जगदलपुर। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज जनभागीदारी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक की अध्यक्षता जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष दिनेश कश्यप ने की। इस अवसर पर समिति के सदस्य आनंद मोहन मिश्रा, मनोज पटेल, मनोहर तिवारी, आरेंद्र आर्य, शशि रथ, प्रदीप देवांगन, यशवर्धन राव, फूलेश्वरी करई, बंसती समरथ, किरण सेन, रघुराम सेठिया, ललिता बधेल, महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल श्रीवास्तव तथा महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
बैठक में महाविद्यालय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई तथा सभी विषयों को सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि महाविद्यालय के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के युवाओं में अपार प्रतिभा है और महाविद्यालय के छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएँ, ताकि सरकार स्तर पर उन्हें पूरा कराया जा सके।