जगतू माहरा बहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की बैठक

जगदलपुर। आज जगतू माहरा बहू उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव का आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना पर चर्चा की गई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने सभी प्रस्तावित कार्यक्रमों के लिए अपनी सहमति प्रदान की और प्रत्येक कार्यक्रम में सभी का सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य रूप से शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश तिवारी, समिति के सदस्य अखिलेश शुक्ला एवं रितेश सोनी, विद्यालय के प्राचार्य रामकुमार और विद्यालय की स्टाफ उपस्थित रहे। विद्यालय की 100वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर इस बैठक में सभी सदस्यों ने सहयोग और उत्साह व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *