
जगदलपुर। संभाग स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल में किया गया। यह आयोजन साक्षरता मिशन प्राधिकरण, कलेक्टर बस्तर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला बस्तर के मार्गदर्शन और जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन वेद प्रकाश पांडे, जिला अध्यक्ष भाजपा, जिला बस्तर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता की अध्यक्षता योगेंद्र पांडे ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रकाश झा, नगर मण्डल अध्यक्ष, पश्चिम जगदलपुर उपस्थित रहे। स्वागत उद्बोधन बलिराम बघेल, जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दिया गया।
इस प्रतियोगिता में संभाग के छह जिलों की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन सत्येन बजारे, डिप्टी कलेक्टर जगदलपुर दशरय कश्यप, अध्यक्ष बस्तर प्रकृति बचाओ समिति, भोज कुमार गुप्ता, टीआई पुलिस विभाग विनीता बेंजमीन, प्राचार्य भगत सिंह शा.उ.मा.वि. जगदलपुर, वंदना झा, व्याख्याता मांझीगुडा और चंद्रभान मिश्रा, प्राचार्य सेजेश कन्या बस्तर समयपाल ने निर्णायक के रूप में किया।
प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा और जीवन रक्षा के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क और आंकड़ों के आधार पर विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन मुख्य अतिथि सुरेश गुप्ता, सभापति जल कार्य विभाग, NPA जगदलपुर द्वारा विजेताओं को शील्ड और नकद राशि प्रदान कर किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
-
प्रथम स्थान: जिला बस्तर – 10,000 रुपये
-
द्वितीय स्थान: जिला कांकेर – 8,000 रुपये
-
तृतीय स्थान: जिला कांकेर – 6,000 रुपये
-
सांत्वना पुरस्कार: जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव एवं बस्तर – 3,000 रुपये प्रत्येक
इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में नोडल अधिकारी राकेश खापर्डे, ADPO जयंती कश्यप, ABEO राजेश गुप्ता, BEO पूनम सलाम, शालिनी तिवारी, मनीष अहीर, देसनाथ पांडे और समस्त जिले से आए नोडल अधिकारी एवं कर्मचारियों का योगदान रहा। मंच संचालन की जिम्मेदारी लिलेश देवांगन, व्याख्याता ने निभाई।
प्रतियोगिता ने युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जीवन रक्षा के महत्व को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।