जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने किया चरण पादुका वितरण

बकावंड। विकासखंड की ग्राम पंचायत रायखेरा देवड़ा में आज  तेंदूपत्ता तोड़ाई का कार्य करने वाली महिलाओं को चरण पादुका वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्यअतिथि क्षेत्र क्रमांक 18 की जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप के द्वारा थीं। श्रीमती कश्यप ने सभी महिलाओं को चरण पादुका देकर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री घासीराम यादव और गांव के पंच बनमली, जगत राम साहू, मुन्नी, अभय राम, क्षीरसागर नाग, सुबोध, सचिव नरेंद्र कर्मा, कोटवार पासरू, बलराम नीलांबर और तेंदूपत्ता तोड़ने वाली सभी महिलाओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। उनके साथ जनपद सदस्य खेमेश्वरी कश्यप ने पर्यावरण संरक्षण के बारे में चर्चा की इस कार्यक्रम में जनपद सदस्य श्रीमती कश्यप ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत हर गांव के हर व्यक्ति को अपनी मां के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। क्योंकि वन है तो जल है और जल है तो कल है। श्रीमती कश्यप ने कहा कि प्रकृति भी एक मां की तरह ही हमारे जीवन को चलाए रखने में मदद करती है। मां के नाम पर पेड़ लगाने के कई फायदे हैं। एक तो हमारे द्वारा लगाए गए पेड़ के रूप में अपनी मां की यादें हमेशा साथ रहेंगी, दूसरा हमारी आने वाली पीढ़ियां भी अपनी दादी नानी के और प्रकृति के प्रति जुड़ाव रखेंगी और सबसे बड़ी बात यह कि प्रकृति भी सालों साल तक संरक्षित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *