आदिवासी युवा छात्र संगठन ने BEO को सौंपा ज्ञापन, शिक्षा सुधार और छात्रों की समस्याओं पर रखी मांगें

बस्तर। आदिवासी युवा छात्र संगठन ने बस्तर के शिक्षा अधिकारी BEO को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों और छात्रों की समस्याओं पर ध्यान देने की मांग की गई है।

ज्ञापन में संगठन ने बस्तर ब्लॉक के प्रत्येक स्कूल में स्कूल विजिट, कक्षा 9 से 12 तक करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, प्रयोगशालाओं की स्थापना और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता, और क्षतिग्रस्त विद्यालयों की मरम्मत जैसी मांगें रखीं।

साथ ही, संगठन ने पिछले दो वर्षों के शाला त्यागी छात्रों का डाटा उपलब्ध कराने, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सुरक्षा हेतु बाउंड्री वाल निर्माण, खेल सामग्री की उपलब्धता, और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में पुस्तकालय की सुविधा सुनिश्चित करने की भी अपील की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान AYSU पदाधिकारी ओमेश्वर कश्यप, कामेश्वर बघेल और मोनू बघेल उपस्थित रहे। संगठन ने अधिकारियों से शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *