श्री रामलला दर्शन योजना के तहत बीजापुर से तीर्थयात्रियों का जत्था अयोध्या रवाना

बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत  बीजापुर जिले के 27 श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुआ। जत्थे को बीजापुर मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर भूपेंद्र अग्रवाल एवं डिप्टी कलेक्टर आदित्य कुंजाम उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया और उनके सुरक्षित व मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित यह योजना आमजन को धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर उपलब्ध कराने और समाज में आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यात्रियों ने सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से उन्हें जीवन में पहली बार अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जत्थे के भोजन पानी व यात्रा से संबंधित समुचित व्यस्था की गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *